May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 मई 2021। कस्बे में सोने के गहने पहनने वाले लोगो को अब कोरोना काल मे लूट का खतरा हो गया है और क्षेत्र में भी बड़े शहरों की तर्ज पर घरों में घुस कर लूट की वारदातें होने लगी है। कस्बे के आडसर बास में के निवासी मनोज तातेड़ को सोने की चेन पहनने का शौक था और वो गले मे मोटी 4 तोले की चेन रखते थे। ओर यही उनको महंगा पड़ गया जब आज दोपहर तीन बजे के आस पास अज्ञात युवक ने शादी कार्ड देने के बहाने उनके चेन तोड़ ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक ने पहले आसपास घूम कर रेकी की ओर बाद में उनके घर पहुंच कर शादी कार्ड देने के लिए आवाज लगाई। शादी कार्ड देने के आवाज सुन कर उन्होंने सोचा कि कोई परिचित ही होगा और वो घर के गेट पर कार्ड लेकर देखने लगे इतने में कार्ड देने आए युवक ने उनके गले की चेन पर झपटा मारा और सोने की चार तोले की चेन लेकर फरार हो गया। हालांकि उन्होंने पीछा भी किया लेकिन नकाबपोश युवक तेजी से भागते हुए उनके हाथ नही आया। वापस आकर देखा तो वह कार्ड भी सादा ही मिला और उस पर कोई प्रिंटिंग नही थी। तातेड़ ने पुलिस को सूचना दी और सूचना मिलते ही थानाधिकारी के निर्देश पर हैड कांस्टेबल सुरेश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस आस पास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है व चोर के फोटो वीडियो लेने की कार्रवाई में जुटें है। इस सम्बंध में अभी तक एफआईआर अभी दर्ज नहीं हुई है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोने की चेन लूट कर भागते युवक का पीछा करते पीड़ित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यह वह घर जहां दिया वारदात को अंजाम
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवक ने काफी देर आगे पीछे घूमने के बाद गली सुनसान होने पर घर में आवाज लगा कर वारदात को अंजाम दिया।