May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अप्रैल 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में कोरोना का वार घातक हो रहा है और बड़े शहरों की तरह यहां भी पैनिक खबरें आने लगी है। कोरोना ने क्षेत्र में 9वीं जान एक 40 वर्षीय युवक की ली है जिससे पूरा गांव सकते में है। इससे पूर्व एक आज एक 55 वर्षीय महिला की मौत कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट के बाद सांस लेने में तकलीफ और ऑक्सीजन लेवल कम होने से होने की खबर भी सामने आई थी। चिकित्सा विभाग के ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. संतोष आर्य ने बताया कि गांव इंदपालसर हिरावतन का 40 वर्षीय मूलसिंह पीबीएम में भर्ती था जिसकी कल देर रात इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। आर्य ने नागरिकों से घरों में रहने और अनिवार्य रूप से मास्क का प्रयोग करने और सामाजिक दूरी को अपनाने की अपील की है।