






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 नवंबर 2025। राज्य में किसानों से 5.54 लाख मीट्रिक मूंगफली, 3.05 लाख मीट्रिक टन मूंग, 2.65 लाख मीट्रिक टन सोयाबीन और 1.68 लाख मीट्रिक टन उड़द की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की जाएगी। केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को वीसी के माध्यम से हुई बैठक में भारत सरकार ने खरीद के, लक्ष्यों का सैद्धान्तिक रूप से अनुमोदन किया। सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक, प्रमुख शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार और राजफेड के प्रबंध निदेशक, इस बैठक में वीसी के माध्यम से शामिल हुए। भारत सरकार ने उड़द की 100 प्रतिशत खरीद पर सहमति प्रदान की है। सरकार ने उड़द खरीद का लक्ष्य 4 गुणा बढ़ाकर 100% कर दिया गया है। गत वर्ष से सोयाबीन को छोड़कर अन्य फसलों का खरीद लक्ष्य इस वर्ष बढ़ाया है। भारतीय किसान संघ के नेताओं ने सरकार का आभार जताया।



