May 20, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24

केले का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक माना जाता है. पाचन क्रिया के साथ-साथ वजन बढ़ाने के लिए भी केला काफी फायदेमंद है. पर क्या आप जानते हैं कि केले के फल के साथ-साथ उसका जड़ (banana root) भी काफी लाभकारी होता है. दरअसल, केले के जड़ में विटामिन ए, बी और सी, सेरोटोनिन, टैनिन, डोपामाइन आदि प्रचूर मात्रा में पाए जाते हैं. इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि केले का जड़ कैसे हमारे और आपको स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हो सकता है और कौन-कौन सी बीमारियों से छुटकारा दिला सकता है (health benefits of banana roots).

हाई ब्लड प्रेशर
अगर आप हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको केले के जड़ के रस का सेवन कर सकते हैं. इससे ब्लड प्रेशर को नियंत्रित किया जा सकता है. इसके लिए आप ताजा केले की जड़ों को 100 ग्राम की मात्रा में लें और पानी में अच्छी तरह से उबाल लें फिर काढ़े की तरह दिन भर में दो से तीन बार इसका सेवन करें.

सूजन करता है कम
इसके अलावा केले की जड़ों में सूजन कम करने वाले और एंटीपायरेटिक गुण पाए जाते हैं, जो अस्थमा या सांस संबंधी बीमारियों में भी कारगर माने जाते हैं. अगर आप अस्थमा की समस्या से जूझ रहे हैं तो केले की जड़ों से बना काढ़ा पी सकते हैं. इससे काफी फायदा होगा.

पेट की समस्या 
केले की जड़ों में डोपामाइन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जिससे गैस्ट्रिक एसिड को खत्म करने में मदद मिलती है. इससे बने काढ़े के सेवन से पेट संबंधी बीमारी अल्सर की शुरुआत को रोकने में मदद मिल सकती है.

आंखों के लिए फायदेमंद
वहीं केले का जड़ आंखों के लिए भी काफी कारगर है. दरअसल, इसमें विटामिन ए की भरपूर मात्रा पाई जाती है और जिस तरह गाजर का सेवन आंखों के लिए लाभकारी माना जाता है, ठीक वैसे ही केले की जड़ों का सेवन भी आंखों के लिए उपयोगी है. अपनी आंखों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए आप केले की जड़ों से बने काढ़े का सेवन कर सकते हैं. इससे आपको फायदा मिलेगा.

(नोट: कोई भी उपाय अपनाने से पहले डॉक्टर्स की सलाह जरूर लें)