






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अप्रैल 2026। गांव बिग्गा के निकट हाइवे पर खड़े एक बालक को एक कार ने तेज गति में टक्कर मार दी, जिससे बालक के सिर में गंभीर चोट लगी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव धीरदेसर चोटियान निवासी बाबूलाल मेघवाल अपने पुत्र 5 वर्षीय भवानी के साथ श्रीडूंगरगढ़ आने के लिए गांव बिग्गा के स्टैंड के पास सड़क किनारे खड़े थे। तभी बालक गुड़गांव से बीकानेर की ओर जा रही एक कार की चपेट में आ गया। बालक को उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे इंमरजेंसी में बीकानेर रेफर कर दिया गया है। परिजन उसे लेकर बीकानेर रवाना हो गए व पुलिस दल ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।



