August 30, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जनवरी 2023। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के बाजार में अपने पिता के साथ आई 4-5 साल की बच्ची पिता से बिछड़ गई है। बाजार में पुस्तकालय के पास घबराई हुई छोटी बच्ची को देख मोमासर बास के युवा दीपक सारस्वत और उसके साथियों ने बच्ची को संभाला और उसे श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के कार्यालय लेकर आये है। दीपक ने बताया कि बच्ची अपने बारे में ज्यादा नही बता पा रही है संभावित गांव लखासर की निवासी हैं। बच्ची अपने पिता के साथ बाजार आने की बात बता रही है। पिता का नाम राजू और खुद का नाम ललिता बता रही है। आप भी देखें बच्ची की फ़ोटो और बच्ची को उसके परिजनों से मिलाने में करें मदद। बच्ची के परिजनों के बारे में जानकारी मिलने पर 9636264666 नंबरों पर सम्पर्क करें।