






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 दिसंबर 2024। पीएमश्री राउमावि केऊ पुरानी के 50 सदस्यीय दल ने सोमवार को शैक्षणिक भ्रमण किया। दल बीकानेर के जूनागढ़ पहुंचा व इसके इतिहास की जानकारी लेते हुए राजतंत्र की कार्य प्रणाली को समझा। दल के विद्यार्थियों बीकानेर राजघराने की वंशावली सहित बीकानेर के जन जीवन के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान विद्यार्थियों ने प्रिटिंग प्रेस का अवलोकन कर अखबार छापने की मशीनों के बारे में जानकारी ली। प्राचार्य अजीत कुमार ने बताया कि दल के साथ श्रीमति सुरेखा, सुमेराराम सारण, कालूदास, विजेंद्र पन्नीवाल व अभिभावक रामदयाल सुथार, पृथ्वीसिंह, राजूसिंह सहित अनेक विद्यार्थियों ने भाग लिया।




