May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-12-10 at 19.14.08

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 दिसंबर 2025। शिक्षा जगत से बड़ी खबर गांव ऊपनी के स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल से आई है। बुधवार को स्कूल में राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) विंग की 50 सीटों की स्वीकृति मिल गई है। विदित रहें इससे पूर्व क्षेत्र में केवल भारती निकेतन शिक्षण संस्थान में ही एनसीसी स्वीकृत थी। स्कूल के प्रधानाचार्य सुभाष मीणा ने प्रसन्नता जताते हुए बताया कि ये ऊपनी व श्रीडूंगरगढ़ के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने कहा कि एनसीसी एकता, अनुशासन व राष्ट्रप्रेम का प्रतीक है। इस यूनिट के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बल मिलेगा व नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और जिम्मेदारी के भाव का विकसित होंगे। एनसीसी विद्यार्थियों को देश का श्रेष्ठ नागरिक बनने में सहायक होगी। उन्होंने कहा कि एनसीसी से जुड़े रोजगार के अवसर में स्थानीय विद्यार्थियों को प्रतिनिधित्व मिल सकेगा। सीटीओ गिरधारी ने बताया कि इससे ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर अवसर उपलब्ध होंगे और एन.सी.सी. विंग की स्थापना से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। इस उपलब्धि के लिए विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य नरेश कुमार बिसु, तत्कालीन पुस्तकालय अध्यक्ष रजनीकांत बिश्नोई व हड़मानाराम ने प्रयास प्रारंभ किए थे, जो अब साकार हुए है। ग्रामीणों ने भी प्रसन्नता जताते हुए स्कूल में शिक्षा के साथ अन्य सह शैक्षिक गतिविधियों के संचालन की सराहना की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुधवार को स्कूल को मिली एनसीसी स्वीकृति, 50 सीटें होगी, प्रार्थना सभा में सेना के प्रतिनिधि ने की घोषणा, प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को दी शामिल होने की प्रेरणा।