






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 मार्च 2025। 50 बीघा भूमि हड़पने का आरोप लगाते हुए 50 जनों के खिलाफ मामला छतरगढ़ थाने में दर्ज हुआ है। बेनीसर निवासी 61 सोहनलाल पुत्र रूघाराम जाट ने लखासर, देशनोक, बीकानेर, कैला, छतरगढ़ व सुरपालिया जायल, निवासी लोगों पर षडयंत्र पूर्वक आपसी एकराय से कुटरचित दजस्तावेज बनाकर फर्जी व गैर कानूनी तरीके से जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। परिवादी ने आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई कर न्याय दिलवाने की मांग की है। परिवादी ने अजय कुमार पुत्र किसानाराम देशनोक, ओमप्रकाश, मांगीलाल व धर्माराम पुत्र चंपूराम लखासर, कविता पुत्री रूघाराम लखासर, जावड़ पत्नी भगवानाराम लखासर, बजरंग लाल -बीरबलराम- मालाराम- मोहनराम- भंवरीदेवी- मिसीदेवी- लालीदेवी पुत्र पुत्री भगवानाराम लखासर, मुखराम- मघी- रामस्वरूप- सरला पुत्र पुत्री तुलछाराम, संतोषदेवी पत्नी तुलछाराम, सुदंरदेवी पत्नी रूघाराम, सुशीला पुत्री रूघाराम, अनुसुइया- गंगा -जमना- रामी- संतोष पुत्री किसनाराम देशनोक, केशरदेवी पत्नी जगदीशराम व इनका पुत्र घनश्याम- मोहनराम- राधेश्याम पुत्री पुष्पा- लिछमा- सरस्वती देशनोक, सुगनीदेवी की पुत्रियां पानीदेवी, मिरगादेवी व सोनादेवी देशनोक, सहित हल्का पटवारी कैला पेमाराम सारण, हल्का पटवारी देशनोक देवेंद्र बिश्नोई, राजेंद्र दान देशनोक, लिच्छूदान देशनोक, हरिओम पुत्र सुरेंद्रलाल देशनोक, राधेश्याम छतरगढ़, ओमप्रकाश पुत्र ईशरराम देशनोक, अखतराम जाट पुत्र कुंभाराम देशनोक, एडवोकेट तालिब हसन बीकानेर, अजीज खान पुत्र अहमद अली कैला, साबीर अहमद पुत्र सलमान खान, मोहनराम पुत्र जगदीशराम देशनोक, उमेश पुत्र ईश्वरचंद, प्रभुराम पुत्र उदाराम निवासी उदासर, सोहनकंवर पत्नी शिवरतन निवासी सुरपालिया, जायल के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 31-08-1971 में परिवादी के माता पिता को देशनोक के गांव सरदारपुरा में 50 बीघा भूमि आवंटित की गई। 1973 में सुगनी देवी को इसका खातेदारी हक भी प्राप्त हुआ। पटवार हल्का कैला, पुगल वर्तमान तहसील छतरगढ़ में खसरा नबंर 221/636 की 50 बीघा भूमि हड़प करने के लिए फर्जी दस्तावेज प्रयोग किए हे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।



