May 20, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 दिसंबर 2023। स्कूली शिक्षा में स्कूल से बाहर की दुनिया का अवलोकन करने, समायोजन सीखने, बाहरी वातावरण के प्रति समझ विकसित करने, विद्यार्थियों के ज्ञान में वृद्धि करने के लिए शैक्षणिक भ्रमण महत्वपूर्ण है। इसे सुरक्षात्मक ढंग से जिम्मेदारी पूर्वक पूरा करने के लिए स्टाफ को भी अपनी पूरी क्षमताओं से कार्य करना चाहिए। अभिभावकों को भी बच्चों को सामाजिक समायोजन के साथ विभिन्न प्रकार की जानकारियों के लिए शैक्षणिक भ्रमण के टूर का प्रोत्साहन देना चाहिए। ये बात कही स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल, ऊपनी के प्रधानाचार्य योगेश कुमार शर्मा ने और मौका था गुरूवार शाम को स्कूल से 50 बच्चों का शैक्षणिक भ्रमण दल रवाना होने का। ऊपनी ग्राम पंचायत के सरपंच रामेश्वरलाल गोदारा ने दल को प्रोत्साहित करते हुए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शर्मा ने बताया कि दल के बच्चों को पांच दिवसीय भ्रमण में उत्तरप्रदेश के आगरा, वृंदावन, मथुरा तथा राजस्थान के जयपुर, भरतपुर के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण करवाया जाएगा। विद्यार्थी इन स्थानों के ऐतिहासिक महत्व को समझेंगे व दो राज्यों की संस्कृति को जान सकेंगे। दल प्रभारी के रूप में रणवीर सिंह, गिरधारीलाल डेलू, श्रीमती कांता विद्यार्थियों के साथ रहेंगे। सहयोगी स्टाफ के रूप में रतननाथ योगी, किशनलाल सिंधी, रामरतन, सीताराम साथ रहेंगे। व्यवस्थापक महेंद्र पिलानिया ने बताया कि भोजन, पानी, चाय-नाश्ता की व्यवस्था दल के साथ रहेगी और इस हेतु हलवाई भी साथ है। स्कूल के स्टाफ सहित ग्रामीणों, अभिभावकों ने दल को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पांच दिन में 2 राज्यों की संस्कृति के दर्शन कर समझेंगे ऐतिहासिक महत्व को।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ऊपनी के स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल से रवाना हुआ शैक्षणिक भ्रमण दल, सरपंच ने दिखाई हरी झंडी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उत्साह व प्रसन्नता के साथ विद्यार्थी हुए रवाना।