May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-01-26 at 21.35.26

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जनवरी 2025। रविवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर क्षेत्र में दो सेवा शिविर विभिन्न संस्थाओं द्वारा आयोजित किए गए। पढ़ें दोनो शिविरों की सामूहिक खबर।

निशुल्क कृत्रिम अंगों के प्रत्यारोपण हेतु 55 दिव्यांगों का चयन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स । श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के 55 दिव्यांगों को आगामी 23 से 26 फरवरी तक विशेष शिविर आयोजित कर निशुल्क कृत्रिम अंग एवं कैलिपर्स प्रत्यारोपण किया जाएगा। धर्मचंद भीखमचंद पुगलिया चेरिटेबल ट्रस्ट एवं महावीर सेवा सदन कोलकाता के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होने वाले इस शिविर का दो दिवसीय चयन एवं पंजीयन शिविर रविवार को समाप्त हुआ। सहयोगी संस्था महापुरूष समारोह समिति के अध्यक्ष श्रीगोपाल राठी ने बताया कि दो दिनों के इस चयन एवं पंजीयन शिविर में 55 दिव्यांगों का चयन किया गया है। इन सभी दिव्यांगों को आगामी फरवरी माह में 23 से 26 फरवरी तक लगने वाले प्रत्यारोपण शिविर में कृत्रिम अंग एवं कैलिपर्स लगाएं जाएगें। रविवार को शिविर समापन पर गौरीशंकर मूंधड़ा, दिल्ली प्रवासी निर्मल पुगलिया, दवा विक्रेता संघ के निर्मल पुगलिया अतिथि रूप में एवं क्षेत्रके रावमतार सारस्वत, नवीन जोशी, दीपक पडिहार, सत्पव्रत पुगलिया, मनमोहन राठी आदि कार्यकर्ता सक्रिय रहे। दो दिनों तक दिव्यांगों का चिकित्सकीय परीक्षण करने वाले चिकित्सक मुकेश पांडे का अभिनंदन किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दिव्यांगों के निशुल्क कृत्रिम अंगों के चयन हेतु लगे शिविर में चिकित्सक का किया गया सम्मान।

अब्दुल कलाम सोसायटी ने चिकित्सा शिविर में उमड़ी भीड़।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सोसायटी द्वारा गणतंत्र दिवस के मौके पर मोमासर बास स्थित मस्जिद तेलियान मदरसे प्रांगण में एक दिवसीय निशुल्क हड्डी रोग जांच एवं फिजियोथैरेपी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें एमएन हॉस्पीटल बीकानेर के हड्डी रोग विशेषज्ञ मोहम्मद आरिफ, फिजियोथैरेपिस्ट डॉ वसीम अहमद, डॉ धीरज सिहाग ने सेवांए दी। सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक चले इस शिविर में 170 रोगियों की जांच की गई एवं फिजियोथैरेपी उपचार किया गया। शिविर के दौरान दवाईयां भी निशुल्क प्रदान की गई। शिविर समापन पर सोसायटी द्वारा चिकित्सकों का सम्मान किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चिकित्सा शिविर के समापन पर कलाम सोसायटी ने किया चिकित्सकों का सम्मान।