May 21, 2026
0000100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 नवंबर 2024। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग एवं जिला प्रशासन बीकानेर के द्वारा वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांग जनों को नि:शुल्क जीवन सहायक उपकरण देने के लिए निशुल्क पंजीकरण व सह परीक्षण शिविर का आयोजन मंगलवार को पंचायत समिति परिसर के सभागार में हुआ। शिविर में एडीप योजना के तहत 40 प्रतिशत या इससे अधिक दिव्यांग जनों को जीवन सहायक उपकरण उपलब्ध करवाने के लिए शिविर में कार्रवाई की गई। विकास अधिकारी मनोज कुमार धायल ने बताया कि विभिन्न योजनाओं के तहत शिविर में 59 लोगों को विभिन्न प्रकार के जीवन सहायक उपकरण एवं अन्य लाभ देने के लिए चिह्नित किया गया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारी सुरेंद्र कुमार मांडिया ने बताया कि विभाग द्वारा मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन स्वरोजगार योजना, सुखद दांपत्य जीवन योजना, विशेष योग्यजन छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन सम्मान पेंशन योजना, संयुक्त सहायता योजना व मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना सहित विभिन्न प्रकार की योजनाएं दिव्यांग जनों के लिए संचालित की जा रही है। शिविर में डॉ सुनील गोयल, डॉ जगदीश गोदारा, विभाग के अमृत खोडाला, लेखराम, सुभाष भादू शामिल रहें व विभिन्न कागजी कार्रवाईयां पूरी करते हुए शिविर की व्यवस्थाएं संभाली।