






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अगस्त 2023। जनता की सेवा करना ही मेरा लक्ष्य है एवं मेरे कार्यकाल के दौरान मैने विकास के जो जो वायदे किए वह सब पूरे कर किए है। मैने जो कहा वह किया, यह बात कही क्षेत्रिय विधायक गिरधारीलाल महिया ने और मौका था शुक्रवार को गांव ऊपनी में जल जीवन मिशन, स्वामी विवेकानंद स्कूल एवं पीएचसी भवन में 6 करोड़ से हुए निर्माण कार्यों के लोकार्पण समारोह का। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ऊपनी, कल्याणसर नया, पुराना एवं आस पास के गांवों के महिया सर्मथकों सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे और सभी ने महिया का आभार जताया। महिया सर्मथकों के लिए यह कार्यक्रम इसलिए भी महत्वपूर्ण हो गया कि गांव ऊपनी पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा का पैतृक गांव भी है एवं गोदारा के गांव में महिया के अभिनंदन में भीड़ एकत्र कर कार्यक्रम करना सीधे सीधे चुनावी माहौल को और गर्माता नजर आया। बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणों ने गांव की तरफ से साफा एवं फूलमालाएं पहनाकर महिया का भव्य स्वागत किया। विधायक महिया ने भी ग्रामीणों को संबोधित करते हुए क्षेत्र के प्रत्येक गांव में राजनीति से ऊपर उठकर विकास कार्यों की स्वीकृति दिलवाने और तमाम कार्यों को धरातल पर भी लागू करवाने के लिए किए गए प्रयासों के बारे में बताया। महिया ने कहा कि क्षेत्र का जनप्रतिनिधि होने के नाते आमजन की मूलभूत समस्याओं का निवारण करना प्राथमिकता रही है। ताकि प्रत्येक तबके को शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल एवं सड़क जैसी मूलभूत आवश्यकताओं की कमी नहीं हों। इस दौरान सोनियासर सरपंच नंदकिशोर बिहानी, सोनियासर शिवदानसिंह सरपंच खिराजराम मेघवाल, टेऊ सरपंच सुनील दुगरिया, कल्याणसर पुराना सरपंच प्रतिनिधि ताजूरान नायक, पूर्व ज़िला प्रमुख मेघाराम महिया, पूर्व सरपंच रतनसिंह राठौड़ व समुद्रसिंह, माकपा शहर अध्यक्ष रामेश्वर बाहेती, पार्षद हनुमान मेघवाल, मोहम्मद ताहिर, प्रहलाद भांभू, खेतनाथ सिद्ध, रामेश्वरलाल गोदारा, लक्ष्मणराम गोदारा, गणपतराम महिया, मामराज हरड़ू सहित सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
इनका किया लोकार्पण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शुक्रवार को विधायक महिया ने ऊपनी गांव स्थित स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल में 1 करोड़ 83 लाख की लागत से बने अत्याधुनिक बालिका छात्रावास, 1 करोड़ 30 लाख की लागत से बने प्राइमरी स्तर स्कूल का भवन एवं 7 लाख से बनी साइंस लैब का, 1 करोड़ 83 लाख की लागत से बने प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र भवन का, जल जीवन मिशन के अन्तर्गत संपन्न हुए 3 करोड़ 9 लाख की लागत से बने उच्च जलाशय, पंप हाऊस, स्वच्छ जलाशय, पाईपलाइन एवं 2 ट्यूबवेल का उदघाटन किया। इस दौरान महिया ने विवेकानंद स्कूल में शिक्षा स्तर और अधिक उन्नत करने की प्रेरणा दी एवं मॉडल स्कूल में पेयजल प्रबंधन हेतु नया ट्यूबवेल बनवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान शिक्षा विभाग से सीबीईओ ओमप्रकाश, मॉडल स्कूल प्रधानाचार्य योगेश शर्मा और समसा के अधिकारी मौजूद रहे। वहीं पीएचसी उदघाटन के दौरान चिकित्सा विभाग से नवीन महला व अन्य पीएचसी स्टाफ मौजूद रहा। इसी प्रकार जल जीवन मिशन के कार्यों के लोकार्पण के दौरान पीएचईडी के सहायक अभियंता बृज मोहन व कनिष्ठ अभियंता मनीष मौजूद रहे।







