






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जुलाई 2022। स्कूल बैग के साथ फौजी शर्ट में नन्हा बालक खो गया है। बालक गांव लाछड़सर के मुख्य बाजार में स्थित विष्णु मंदिर के बुजुर्ग पूजारी सुखराम को सुबह 7 बजे के करीब मिला। मंदिर के लाउडस्पीकर पर दो तीन बार अनाउंसमेंट कर दिया गया है तथा ग्रामीणों ने गांव में जानकारी भी कर ली है। ग्रामीण आशंका जता रहें है कि बालक किसी स्कूल बस से उतर गया है और किसी आस पास के गांव का हो सकता है। बालक अपना नाम हरिओम बता रहा है और शेष जानकारी उसे नहीं है। बालक हरिओम अपने परिजनों का इंतजार कर रहा है। अगर किसी पाठक को बालक की पहचान हो तो वह लाछड़सर गांव के पूरणाराम बिस्सू से 6378888231 पर संपर्क कर जानकारी देवें। इस खबर को अपने आस पास के गांवो में भेजें जिससे बालक के परिजनों की जानकारी हो सके।




