May 27, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 मई 2026। महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास श्रीडूंगरगढ़ के 6 युवाओं ने भारतीय सेना में अंतरिम चयन हासिल कर लिया है। छात्रावास में उत्साह का माहौल है व समिति सदस्यों व अन्य छात्रों द्वारा इन युवाओं को बधाई दी गई।
समिति अध्यक्ष श्यामसुंदर आर्य ने युवाओं को राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते हुए शुभकामनाएं दी। आर्य ने बताया कि छात्रावास के छोटूराम पुत्र श्रवणराम चोटिया निवासी धीरदेसर चोटियान, राजूराम पुत्र मोहनलाल चोटिया धीरदेसर चोटियान, महेन्द्र पुत्र रामुराम पूनियां निवासी कितासर भाटियान, श्यामसुंदर पुत्र गोपालराम बिस्सू निवासी लाछड़सर, कृष्ण पुत्र बीरबलराम जाखड़ निवासी बिग्गाबास रामसरा, पूनमचन्द पुत्र हुलासाराम ज्याणी निवासी अमृतवासी का सलेक्शन हुआ है। आर्य ने बच्चों के अभिभावकों को भी बधाई दी है। सुशील सेरडिया ने बताया कि 29 मई को आयोजित सम्मान समारोह में छात्रावास का गौरव बढ़ाने वाले इन छात्रों का सम्मान किया जाएगा। वार्डन दयानन्द बेनीवाल, संगीता बेनीवाल, छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू ने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।