May 21, 2026
3

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 सितंबर 2022। विधायक गिरधारी लाल महिया राज्य सरकार से क्षेत्र के लिए दो बड़ी स्वीकृतियां लाए है जिससे सैंकड़ो ग्रामीणों को मिलेगी राहत। सरकार ने धोलिया गांव को 24 घण्टे थ्री फेज बिजली के लिए अलग से धोलिया फीडर निर्माण हेतु 13.5 किलोमीटर लाईन स्वीकृति जारी करवा करीब 65 लाख की राशि जारी करवाई है। बता देवें ग्रामीण लंबे समय से इसके लिए संघर्ष कर रहें थे। गांव के पूर्व सरपंच रामेश्वर लाल गोदारा, कुशलाराम गोदारा, मांगीलाल गोदारा, मगाराम सहू, डालाराम नाई, भंवरलाल शर्मा, तुलछाराम नायक, मनीराम नायक, केसराराम नायक, हनुमानाराम सांसी ने विधायक महिया व ऊर्जा मंत्री भंवरसिंह भाटी का आभार प्रकट किया है। विधायक ने 10 करोड़ की 36.50 किलोमीटर डामर सड़कों के निर्माण की प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति भी जारी करवाने की जानकारी देते मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पीडब्ल्यूडी मंत्री भजनलाल जाटव का आभार प्रकट किया व ग्रामीणों ने महिया का आभार जताया।

इन सड़कों का होगा निर्माण।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बता देवें 6 मुख्य सड़क मार्गों पर 10 करोड़ रूपये की लागत से 36.50 किमी. लंबाई का सड़क निर्माण होगा। महिया ने बताया कि 109.60 लाख की लागत से लालमदेसर छोटा से बाधनूं की ओर 4 किमी. सड़क, 1 करोड़ 37 लाख की लागत से बेरासर से अणखीसर तक 5 किमी. सड़क, 246.60 लाख की लागत से बेनीसर से दुलचासर 9 किमी. सड़क, 164.40 लाख की लागत से केऊ बड़ी से रीड़ी की ओर 6 किमी. सड़क, 268.52 लाख की लागत से जोधासर से गोपालसर 09.80 किमी. सड़क एवं 73.88 लाख की लागत से आडसर से सुरजनसर तक की 2.70 किमी. सड़क का निर्माण होगा।