






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 जुलाई 2024। ओसवाल पंचायत भवन में राखेचा परिवार द्वारा 7 एसी भेंट किए गए है। इस पर पंचायत सदस्यों ने दानदाता परिवार का आभार जताया। श्री ओसवाल पंचायत के प्रथम उपाध्यक्ष नरेंद्र डागा ने जानकारी देते हुए बताया कि परिवार की दिवंगत पुखराज देवी व उनके पति भंवरलाल राखेचा की स्मृति में उनके पुत्र श्रीडूंगरगढ़ निवासी व बेंगलुरु प्रवासी राजेन्द्र प्रसाद, शांतिप्रसाद, पौत्र अरिहंत, श्रेयांश और निवान ने कालूबास स्थित ओसवाल पंचायत भवन में 7 एसी भेंट दिए है। इससे भवन में ऊपर का हॉल व 2 कमरे व कार्यालय को वातानुकूलित किया गया है। भवन संचालन समिति के सदस्यों ने इस सहयोग के लिए दानदाता परिवार के सभी सदस्यों के प्रति आभार प्रकट करते हुए उत्तरोत्तर समाज हित में अपने धन का सार्थक प्रयोग करने की मंगल कामनाएं की।




