






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 फरवरी 2025। भारती कोचिंग एडं डिफेंस एकेडमी में सीईटी के प्रथम बैच के 18 विद्यार्थियों में से 13 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। ये 75 प्रतिशत काबिले तारीफ सफलता का परचम फहराते हुए 13 विद्यार्थियों का शुक्रवार को भारती निकेतन संस्थान प्रांगण में ही भव्य सम्मान किया जाएगा। एकेडमी निदेशक केआर फौजी ने बताया कि फर्स्ट क्लास के मदनलाल गोदारा, राजेश कुमार, मनीराम चोटिया, भागीरथ गोदारा, सरिता, कविता सायच, सुमन गोदारा, आईना गोदारा, कंचन गोदारा, आईना शर्मा, कंचन मोटसरा, रमेश शर्मा व जयश्री जाट ने सीईटी 10+2 की परीक्षा के सोमवार को आए परिणामों में सफलता हासिल की है। संचालक ओमप्रकाश स्वामी ने विद्यार्थियों सहित स्टाफ के प्रशिक्षण को इसका श्रेय देते हुए कहा कि फौजी केआर गोदारा की टीम ने वास्तविक परिणाम के लिए शुद्ध ह्रदय से मेहनत की और परिणाम हमारे सामने है। पूरे स्टाफ सहित विद्यार्थियों के अभिभावकों ने एकेडमी का आभार जताया।
शुक्रवार को ही होगा फ्री सेमिनार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एकेडमी की स्थापना के बाद पहले ही शानदार परिणाम का उत्सव मनाने के लिए शुक्रवार को सफल हुए विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। वहीं सम्मान समारोह में विषय विशेषज्ञों द्वारा फ्री सेमिनार में प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर विशेष जानकारियां दी जाएगी। निदेशक केआर फौजी ने बताया कि फ्री सेमिनार के साथ ही नए बैच शुरू होंगे। जिनमें प्री बीएसटीसी, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, जेल प्रहरी, आर्मी जीडी, एसएससी जीडी, राजस्थान पुलिस, दिल्ली पुलिस, रेलवे ग्रुप डी के नए बैच शुरू किए जाएंगे। इन बैचस् में विषय विशेषज्ञों की देखरेख में परीक्षा की पूर्ण तैयारी पूरे अनुशासन के साथ करवाई जाएगी।
अनुशासन पहली शर्त, हो रही है व्यवस्थित तैयारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। निदेशक फौजी केआर गोदारा ने कहा कि अनुशासन भारती कोचिंग एडं डिफेंस एकेडमी के छात्र छात्राओं के लिए पहली शर्त है। उन्होंने बताया कि साप्ताहिक ओएमआर शीट पर टेस्ट व व्यवस्थित अध्ययन पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। नए बैच में प्रवेश लेने वाली महिला अभ्यर्थियों के लिए फीस में भी छूट, एकेडमी के विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क लाइब्रेरी सुविधा, वाहन सुविधा, राज्य व केंद्र की परीक्षाओं की तैयारी के लिए विषय विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन, समय समय पर मोटिवेशन सेमिनार का आयोजन की सुविधाएं भी दी जा रही है।



