May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-11-08 at 22.10.14

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 नवंबर 2025। कस्बे में 75 वर्षीय चैनरूप झाबक आज शाम करीब 7 बजे घर से निकल गए और अभी तक लौट कर नहीं आए है। परिजनों ने बताया कि बुजुर्ग उम्र की अधिकता के कारण स्मरण नहीं रख पाते और भूल जाते है। परिजन परेशान हो रहें है और उन्होंने शाम से हर जगह उन्हें तलाश करने का प्रयास किया। परंतु बुजुर्ग कहीं नही मिले है। परिजनों ने सभी पाठकों से इन बुजुर्ग के कहीं नजर आने पर उन्हें बिठा लेने व तुरंत 8949980581 या 9636288181 पर सूचना कर मदद करने की अपील की है।