






श्रीडूंगरगए़ टाइम्स 26 जनवरी 2024। नागरिक विकास परिषद भवन में दिवंगत सत्यनारायण बिहाणी की पुण्य स्मृति के बिहाणी परिवार के सहयोग से 38वें रक्तदान शिविर का आयोजन संपन्न हुआ। शिविर में 77 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। शिविर के उद्घाटन सत्र में विधायक ताराचंद सारस्वत, पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, रामगोपाल सुथार, महावीर प्रसाद अड़ावलिया ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। सहयोगी परिवार की बेटी पूजा राठी ने परिषद के रक्तदान शिविर आयोजनों को एक महत्वपूर्ण अलख और नजीर बताते हुए इसे सतत जारी रखे जाने की बात कही। पूर्व अध्यक्ष श्रीगोपाल राठी ने सभी का परिषद की और से स्वागत किया। शांति देवी लखोटिया ने भी इस अवसर पर अपने विचार कस्बे के विकास के संदर्भ में रखे। ब्लड बैंक टीम प्रभारी डॉ कुलदीप मेहरा ने रक्तदान के लाभ गिनवाए। संस्था के संयुक्त मंत्री सुरेश कुमार भादानी ने वर्तमान में परिषद की संचालित चिकित्सा सेवाओं और उपलब्ध चिकित्सकीय उपकरणों की विस्तृत जानकारी दी। शिविर प्रभारी रमेश कुमार प्रजापत ने बताया कि 77 युनिट रक्तदान में महिला रक्तदाताओं की सराहनीय संख्या रही और सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। राधाकिसन बिहानी ने सभी का आभार जताया। शिविर में रमेश बासनीवाल, रमाकांत झंवर, सत्यनारायण स्वामी, गोपाल तापड़िया, सुशील सेरडिया, जगदीश प्रसाद भांमू, शरद बिहानी, विक्की बिहानी, गौरीशंकर बिहानी, लक्ष्य प्रजापत, संदीप नाई, ओमप्रकाश शर्मा, तुलछीराम चोरड़िया, मांगीलाल राठी, श्रवण कुमार गुरनानी, बालकिशन पांडिया, सीताराम स्वामी, विक्रम स्वामी, भवानी तावनिया पहुंचे व सेवाएं देते हुए शिविर का अवलोकन किया। संयोजन परिषद के उपाध्यक्ष विजयराज सेवग ने किया। अध्यक्ष जगदीश प्रसाद स्वामी ने सहयोगी बिहानी परिवार का आभार जताया। शिविर के समापन समारोह में ब्लड बैंक टीम के सभी सदस्यों को प्रतीक चिन्ह दे कर सम्मानित किया गया। टीम प्रभारी ने ब्लड बैंक टीम की ओर से परिषद परिवार को प्रशस्ति पत्र दे कर शिविर आयोजन की शुभकामनाएं दी। उद्घाटन सत्र की पूरी खबर पढ़ने व सभी फोटो देखने के लिए क्लिक करें इस लिंक पर- https://sridungargarhtimes.com/mla-inaugurated-nvp-building-enthusiasm-among-blood-donors/







