May 20, 2026
IMG-20210818-WA0030

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अगस्त 2021। श्रीडूंगरगढ़ में सोमवार को 850 टीके लगाए जाएंगे। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. संतोष आर्य ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी व यूपीएचसी में कोविशील्ड के टीके लगाए जाएंगे। जिसके लिए आज रात 9 बजे स्लॉट ओपन होगा। आर्य ने कहा कि ऑनलाइन बुकिंग वाले सभी नागरिकों को टीका अवश्य लगेगा इसलिए नागरिक टीकाकरण स्थल पर भीड़ नहीं करें और स्लॉट में दिए गए समय पर ही टीका लगवाने आए। जिससे व्यवस्था बनी रहें और नागरिकों को भीड़ का सामना नहीं करना पड़ेगा। अन्य स्थानों पर टीकाकरण की सूचना आनी अभी शेष है।

कोरोना अपडेट्स सहित श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के सभी समाचारों से जुड़ने के लिए आज ही जुड़ें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।