






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 दिसबंर 2022। विद्यालयों में विद्यार्थियों तक आत्मविश्वास के साथ आत्मरक्षा की भावना को मजबूत करने के लिए सरकार द्वारा शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जाता है। श्रीडूंगरगढ़ के तेजा मंदिर में क्षेत्र के 90 शिक्षकों व शिक्षिकाओं ने आत्मरक्षा के गुर सीखें। सात दिवसीय रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा शिविर का रविवार को समापन हुआ जिसमें सभी प्रशिक्षु शिक्षिकों ने शिविर शिक्षा का प्रदर्शन भी किया। शिविर प्रभारी ईश्वरराम गरूवा ने शिक्षिकाओं व शिक्षकों से अपने स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों में आत्मविश्वास जगाने व आत्मरक्षा के गुर सिखाने की प्ररेणा दी। गरूवा ने कहा कि अगर गुरूजन बच्चों को कठिनाई के समय बिना घबराए मुसीबत का सामना करने की बात सिखाएं तो बालक जीवन में सकारात्मक ढंग से आगे बढ़ सकते है। शिविर व्यवस्थापक के रूप में संतोष पूनिया, शारदा सिद्ध ने अपनी सेवाएं दी वहीं प्रशिक्षण केपीआर संतोष शेखावत, कुसुमलता जोशी, सावित्री खींचड़, निवेदिता ने दिया। प्रशिक्षण के प्रथम ग्रुप में 36 महिला शिक्षिकाएं तथा 6 पुरूष शिक्षक तथा दूसरे ग्रुप में 44 महिला शिक्षिका तथा 4 पुरूष शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए।





