May 20, 2026
88

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अप्रेल 2023। व्यवसायिक बैंकें केवल मुनाफा देखती है लेकिन एसबीआई देश का वह बैंक है जो केवल आर्थिक फायदे के लिए नहीं बल्कि जनता के हितों के लिए सक्रिय रहता है। इसी का प्रमाण है कि बैंक द्वारा सीएसआर के माध्यम से क्षेत्र के गांव बिग्गाबास रामसरा के उपस्वास्थ्य केन्द्र में करीब 10 लाख रुपए की लागत से स्वास्थ्य सेवाओं को समृद्ध किया गया है। बैंक द्वारा रूपांतरित उप-स्वास्थ्य केन्द्र का लोकार्पण शुक्रवार को बैंक के जनरल मैनेजर चंद्रभूषण कुमार सिंह, डीजीएम सुशीलकुमार, एजीएम संजीव यादव ने किया। मुख्य अतिथि जीएम चंद्रभुषणकुमार सिंह ने बैंक द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने के बारे में जानकारियां देते हुए उपस्थित जनसमुह से बैंक के साथ जुड़ कर आर्थिक रूप से सक्षम बनने का आह्वान किया। डीजीएम सुशील कुमार ने बीकानेर रीजन कार्यालय द्वारा कोरोना काल में भी 2.5 करोड़ रुपए की राशि चिकित्सा सेवाओं में प्रदान किए जाने की जानकारी दी एवं एसबीआई का लक्ष्य जनसेवा का बताया। लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता करते हुए ग्राम पंचायत सरपंच लक्ष्मणराम जाखड़ ने ग्रामीणों की ओर से अतिथियों का स्वागत किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद श्रीडूंगरगढ़ मुख्य चिकित्सालय के प्रभारी डाक्टर एस.के. बिहानी ने चिकित्सा विभाग की ओर से आभार जताया। इस दौरान एसबीआई के मुख्य प्रबंधक राकेश सैनी, श्रीडूंगरगढ़ चेस्ट ब्रांच प्रंबधक राकेश ओला, मोमासर प्रबंधक भागीरथ यादव, श्रीडूंगरगढ़ ब्रांच के अमित कुमार, करणीसिंह, छवि, किरण आदि, चिकित्सा विभाग से डाक्टर सहीराम धतरवाल, डाक्टर संदीप नाई, एएनएम मीरा आदि मौजूद रहें। संयोजन युवा रामप्रताप जाखड़ ने किया एवं इस दौरान गांव के युवा हीराराम सहू, मुखराम जाखड़, सहीराम जाखड़, दौलाराम जाखड़, गांव के वरिष्ठ नागरिक भंवरलाल गिला, श्रवणराम सहू, सादुलसिंह राजपूत, हड़मानाराम जाखड़, कन्हैयालाल सिहाग, नेमीचंद कड़वासरा, देवीलाल शर्मा, हेमाराम गीला, देवाराम जाखड़, शंकरलाल नायक, पूर्णाराम मेघवाल, पूर्णाराम जाखड़, गोविंददास स्वामी, मोतीराम सारण, भंवरसिंह राजूपत, जगदीशदास स्वामी, रामेश्वरलाल सिहाग, दिलीपसिंह राजूपत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी रही। सभी ने एक स्वर में गांव में चिकित्सा सेवाओं को समृद्ध करने के लिए आभार जताया।
रामसरा में खुलेगी एसबीआई की ब्रांच, ग्रामीणों की मांग पर मिला आश्वासन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव बिग्गाबास रामसरा के आस पास के करीब 10 से अधिक गांवों व 25 किलोमीटर की दूरी से कम दूरी पर किसी भी बैंक की शाखा नहीं है। ऐसे में ग्रामीणों, किसानों को खासी परेशानी झेलनी पड़ती है। ऐसे में शुक्रवार को गांव में पहुंचे एसबीआई के उच्चाधिकारियों से ग्रामीणों ने एक स्वर में गांव में एसबीआई की ब्रांच खुलवाने की मांग की। सरपंच लक्ष्मणराम जाखड़, वरिष्ठ ग्रामीण कन्हैयालाल सिहाग ने इस संबध में ज्ञापन दिए एवं सभी ग्रामीणों ने एक स्वर में यह आवाज उठाई। कमांडो डिफेंस एकेडमी के रामकिशन सहू ने बिग्गाबास रामसरा में 100 से अधिक परिवारों के जवान सेना, अर्धसैनिक बलों में होने की जानकारी देते हुए उन सभी के खातों को आपरेट करने के लिए उनके परिजनों को लंबी दूरी तय करने की समस्या बताते हुए शीघ्रातिशीघ्र रामसरा में ब्रांच खुलवाने की मांग की। सभी ग्रामीणों की सामूहिक मांग पर एसबीआई जीएम, डीजीएम और एजीएम ने रामसरा में शाखा खुलवाने का आश्वासन दिया। इस पर ग्रामीणों ने अधिकारियों का आभार जताया।
जर्जर था स्वास्थ्य केन्द्र, अब प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र से भी अधिक सुविधाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गाबास रामसरा का उपस्वास्थ्य केन्द्र पहले जर्जर अवस्था में था लेकिन अब यहां एक प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र से भी कहीं अधिक संसाधन, सुविधा उपलब्ध है। पहले से जर्जर अवस्था के इस स्वास्थ्य केन्द्र का रूपांतरण हेतु चयन बैंक की श्रीडूंगरगढ़ चेस्ट ब्रांच के मैनेजर राकेश ओला के प्रयासों से किया गया। बैंक द्वारा इस उपस्वास्थ्य केन्द्र में मरम्मत, रंग-रोगन सहित 31 प्रकार के चिकित्सा एवं व्यवस्था संबधी उपकरण, ससांधन प्रदान किए गए है। अब यहां डिलेवरी, सामान्य बिमारियों आदि का सहज उपचार ग्रामीणों को मिल सकेगी। इस मौके पर ग्रामीणों ने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों से भी गांव में चिकित्सा सेवाओं को ओर अधिक बेहतर बनाने के लिए स्टाफ तैनाती की मांग की।
दी शहीद को श्रृद्धांजलि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रामसरा में पहली बार पहुंचें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के उच्चाधिकारियों ने शहीद कैप्टन चंद्रचौधरी के स्मारक पर पहुंच कर उन्हें श्रृद्धाजंलि भी अर्पित की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रामसरा में आयोजित हुए कार्यक्रम में मिला गांव में ब्रांच खोलने का आश्वासन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रामसरा में आयोजित हुए कार्यक्रम में मिला गांव में ब्रांच खोलने का आश्वासन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास रामसरा के उपस्वास्थ्य केन्द्र का जीएम ने किया लोकार्पण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास रामसरा के उपस्वास्थ्य केन्द्र में बैंक द्वारा करवाएं गए कार्यों का जीएम ने किया लोकार्पण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अनेक अधिकारी व मौजिज ग्रामीण मौजूद रहें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अनेक अधिकारी व मौजिज ग्रामीण मौजूद रहें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंच पर मौजूद रहें बैंक के अधिकारी, चिकित्सा प्रभारी व सरपंच।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंच पर मौजूद रहें बैंक के अधिकारी, चिकित्सा प्रभारी व सरपंच।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्राम पंचायत सरपंच लक्ष्मणराम जाखड़ ने जीएम का स्वागत का सम्मान किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्राम पंचायत सरपंच लक्ष्मणराम जाखड़ ने जीएम चंद्रभुषणकुमार सिंह का स्वागत का सम्मान किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी के पिता कन्हैयालाल को बैंक अधिकारी ने पहनाई फूलमाला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी के पिता कन्हैयालाल को बैंक अधिकारी ने पहनाई फूलमाला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीणों ने बैंक अधिकारियों को जताया आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीणों ने बैंक अधिकारियों को जताया आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बैंक अधिकारियों ने शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी को किया नमन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बैंक अधिकारियों ने शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी को किया नमन।