May 20, 2026
008

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अप्रेल 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के सबसे बड़ी शिक्षण संस्थान के रूप में अपनी पहचान कायम करने वाले भारती निकेतन शिक्षण संस्थान की ब्रांच भारती कैरियर इंस्टीट्यूट में विशेष बैच शुरू हो रहे है और इन बैच में एडमिशन के लिए अनाउसमेंट कर दिया गया है। निदेशक ओमप्रकाश स्वामी ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से भी अधिकाधिक संख्या में युवा विद्यार्थी नीट-यूजी, एम्स, पीएनसीएफ, ओलंपियाड, जेट आदि में चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन करें इस हेतु उच्च स्तरीय विषय विशेषज्ञों की टीम तैयार की गई है। यहां पर आगामी 12 अप्रेल से 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों के लिए फांडडेशन एवं नॉन फांउडेशन बैच, 12वीं कक्षा के लिए फाउंडेशन बैच, 12वीं पास आऊट बच्चों के लिए नीट-यूजी, एम्स 2025 के लिए टारगेट बैच शुरू होगें। इसके अलावा कक्षा 6,7,8 के बच्चों के लिए एनटीएसई, ओलंपियाड व बोर्ड कक्षाओं की प्री फांउडेशन, कैरीयर फांउडेशन डिवीजन आगामी 1 मई से प्रारंभ की जाएगी। इंस्टीट्यूट में 8 अप्रेल से जेट टारगेट बैच शुरू हो चुके है एवं सभी बैचों के लिए क्षेत्र के विद्यार्थियों, अभिभावकों में बड़ा उत्साह है। बड़े शहरों जैसी उच्च स्तरीय कोचिंग अपने गांव के सुरक्षित माहौल में मिलने से अभिभावकों की चिंताएं भी कम हुई है। निदेशक ओमप्रकाश स्वामी ने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी व अभिभावक इस संबंध में अधिक जानकारी विद्यालय प्रांगण में पहुंच कर ले सकते है या फिर वे 70144-44381, 86966-26052 पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है।