






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अप्रेल 2023। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने चार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। हैड कांस्टेबल बलवीर काजला ने श्रीडूंगरगढ़ न्यायालय के आदेश की तालीम करते हुए कार्रवाई की और बाडेला निवासी एक ही परिवार के चार भाईयों को गिरफ्तार किया है। काजला ने बताया कि तीन सगे भाई हुलासाराम, मूलाराम उर्फ मूलचंद, होशियाराराम पुत्र भिंयाराम मेघवाल तथा इनके ही परिवार का बिरमाराम पुत्र रामूराम मेघवाल को गिरफ्तार किया गया है। रास्ता रोककर मारपीट करने व मुल्यवान सामान की छीना झपटी करने के मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 323, 382, 385 के तहत मामला दर्ज है।




