






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अप्रेल 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में आज अलसुबह से हलचल मची है और चारों दिशाओं में पुलिस की गाड़ियां दौड़ती नजर आ रही है। क्षेत्र के अनेक गांवो में चर्चा का विषय बना हुआ है। आई ओमप्रकाश के निर्देशों पर बीकानेर, चुरू, हनुमानगढ़ व गंगानगर के सभी थानों में टीमों का गठन किया गया है और वांछित, वारंटी, असामाजिक तत्वों, हार्डकोर अपराधियों, हथियारों के साथ फोटो खिंचाने वाले, आर्म्स एक्ट में चालान शुदा, गैंग्स से जुडें आरापियों की धरपकड़ की कार्रवाईयां अंजाम दी जा रही है। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी अशोक विश्नोई के निर्देशन पर अलसुबह चार टीमें चारों दिशाओं में दौड़ पड़ी। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बाडेला गांव से चार वारंटी आरोपियों को दबोचा व थाने पहुंचाया है। वहीं सेरूणा थाने में तीन टीमों का गठन किया गया जिसमें पहली टीम थानाधिकारी रामचंद्र ढाका के नेतृत्व में निकली तथा दूसरी टीम एएसआई चैनदान व तीसरी टीम एएसआई राजकुमार की अगुवाई में क्षेत्र में अपराधियों को पकड़ने के लिए कार्रवाई कर रही है। दोनों थानो के पुलिस कर्मी अनेक स्थानों रेड देते हुए अपराधियों की तलाश में जुटे है।






