May 21, 2026
008

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अप्रेल 2023। आस पास की बड़ी खबर नापासर थाने से आई है यहां पुलिस ने 15 किलो 700 ग्राम अवैध डोडा पोस्त जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी महेश कुमार ने बताया कि गश्त के दौरान के रामसर में पीपल गट्टा के पास आरोपी 36 वर्षीय ओमप्रकाश कस्वां पुत्र रतिराम जाट निवासी रामसर को एक प्लास्टिक के कट्टे में अवैध डोडा पोस्त के साथ पकड़ा। टीम ने 15 किलो 700 ग्राम डोडा पोस्त जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त ओमप्रकाश के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच नाल थानाधिकारी विक्रम सिंह के सुपुर्द की गई है।
ये रहें टीम में शामिल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। थानाधिकारी महेश कुमार ने बताया कि उनकी अगुवाई में कार्रवाई के दौरान टीम में हैड कांस्टेबल राजेश कुमार व कृष्ण कुमार, कांस्टेबल बलवान, सुमित कुमार, विजयपाल, भारमल, गंगाधर शामिल रहें।