






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अप्रेल 2023। सेरूणा थानाधिकारी रामचंद्र ढाका ने टीम के साथ एक संदिग्ध के घर रेड मारी और अवैध डोडा पोस्त के साथ अवैध बंदुक बरामद कर आरोपी को जेल पहुंचाया है। ढाका ने बताया कि सूडसर से सांवतसर रोड की रोही में बनी ढाणी से सांवतसर निवासी 43 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र भादरराम विश्नोई को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से 1 किलो 900 ग्राम डोडा पोस्त बरामद कर एक नालीदार बंदुक भी बरामद की गई। टीम में ढाका के साथ कांस्टेबल विनोद, महावीर, विकास, सेवानंद, अंजना व नरेन्द्र शामिल रहें। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच थानाधिकारी अशोक विश्नोई के सुपुर्द की गई है।



