






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अप्रेल 2023। सेरूणा थाने में एसआई सविता ने कार्रवाई करते एक जने से अवैध शराब बरामद कर उसे हवालात में पहुंचाया। थानाधिकारी रामचंद्र ढाका ने बताया कि पुलिस टीम ने सूडसर रोड पर जीएसएस के पास ही दीवान सिंह पुत्र मालुसिंह निवासी रामपुरा बस्ती, लालगढ, बीकानेर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 42 पव्वे देशी शराब जब्त की गई और मामला दर्ज कर जांच एएसआई चैनदान को सौंप दी गई है।



