May 20, 2026
WhatsApp Image 2023-04-09 at 12.33.40 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अप्रेल 2023। चाचा को मारने पर उतारू हुए भतीजें को पुलिस ने पकड़कर जेल में डाल दिया। मामला सेरूणा थाने का है और हैड कांस्टेबल मनोज कुमार ने बताया कि दुलचासर निवासी 66 वर्षीय पेमाराम पुत्र ईश्वरराम जाट ने थाने में परिवाद देते हुए बताया कि मैं धर्मकांटे से चारे की गाड़ी तोलकर मेरे घर की ओर पैदल जा रहा था। रास्ते में मेरा भतीजा सुखराम पुत्र भीखाराम जाट मिला और मुझे धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। आरोपी धक्का मुक्की करने लगा। शिकायत पर पुलिस ने सुखराम को थाने बुलाया और आरोपी चाचा को देखकर आवेश में आ गया। थाने में ही चाचा से गाली गलौच करते हुए मारपीट पर उतारू हो गया। मनोज कुमार ने समझाईश का प्रयास किया परंतु आरोपी नहीं माना तो पुलिस ने उसे 151 में गिरफ्तार कर लिया।