






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अप्रेल 2023। भीम आर्मी की तहसील कार्यकारिणी का विस्तार किया गया व आजाद समाज पार्टी में भी तहसील स्तरीय पद देते हुए संगठन का कार्य बढ़ाने की जिम्मेदारी सदस्यों को दी गई है। भीम आर्मी के तहसील संयोजक संदीप जयपाल ने जिला अध्यक्ष राजेश कुमार द्रविड़ की अनुशंसा पर कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए अनेक पर नियुक्तियां दी है। जयपाल ने बताया कि तहसील महासचिव के पद पर बिग्गा के टिकूराम मेघवाल, तहसील उपाध्यक्ष पद पर धनेरू के भगवानाराम मेघवाल, तहसील सचिव पद पर देवेंद्र कुमार रेगर, व तहसील आई टी प्रभारी हरिराम मेघवाल को जिम्मेदारी सौंपी है।
आजाद समाज पार्टी में दिए पद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आजाद समाज पार्टी का (कांशीराम) के आईटी सेल प्रदेश प्रभारी विकास पोसवाल के निर्देशन में जिला संयोजक मनफूल रेगर ने श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पार्टी पदों पर नियुक्तियां दी है। श्रीडूंगरगढ़ में विधानसभा संयोजक बिग्गा के राधेश्याम तुनगरिया, विधानसभा सहसंयोजक पद पर धर्मास के नंदकिशोर व रामचंद्र, विधानसभा महासचिव पद पर लालाराम को नियुक्तियां दी है। जयपाल ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर तथा मान्यवर साहब कांशीराम सहित महापुरुषों के विचारों को ढाणी ढाणी पहुंचाने का कार्य करने की बात कही। समाज में सक्रिय नागरिक नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दे रहें है।



