May 20, 2026
WhatsApp Image 2023-04-09 at 4.44.41 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अप्रेल 2023। अब तक श्रीडूंगरगढ़वासियों को ब्रांडेड कपड़े एवं लाईफ स्टाईल से जुडा सामान खरीदने के लिए बीकानेर या अन्य बड़े शहरों का रूख करना पड़ता था। लेकिन रविवार को कस्बे के रानी बाजार में श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में पहला ब्रांडेड शोरूम फैशन व लाइफ स्टाईल के बड़े ब्रांड कॉब इटली के शोरूम का उदघाटन समारोह पूर्वक हो गया है। क्षेत्र के शहीद कैप्टन चंद्रचौधरी के पिता कन्हैयालाल सिहाग, नायक राकेश चोटिया के भाई ओमप्रकाश चोटिया एवं सिपाही हेतराम गोदारा के भाई जगदीश गोदारा ने व मातृस्वरूपा नर्मदा देवी व जशोदा देवी सारस्वत ने फीता काट कर शोरूम का उदघाटन किया एवं पहले दिन ही विशेष ऑफर के कारण जम कर भीड़ मौजूद रही। संचालक श्याम सारस्वत ने बताया कि उदघाटन ऑफर के रूप में दो पीस की खरीद पर चार पीस फ्री दिए जा रहे है। उदघाटन ऑफर केवल रविवार एवं सोमवार को ही रहेगा व उसके बाद कम्पनी के ऑफर दो कपड़ों की खरीद पर तीन कपड़े फ्री देने का ऑफर जारी रहेगा। शोरूम में कॉब इटली ब्रांड के शर्ट, टीशर्ट, जिंस, फारमल पेंट, ब्लेजर-कोट, लोअर, हाफपेंट, अंडरगारमेंटस, टाई, बेल्ट, जूते, पर्स, चप्पल सहित समस्त लाइफ स्टाइल प्रोडक्ट की रेंज सभी साईज एवं अनेकों कलर, वैरायटी में उपलब्ध है। उदघाटन के अवसर पर कस्बे में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं में पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, राजनेता, व्यापारी, वरिष्ठजन आदि मौजूद रहे व इस मौके पर शहीदों के परिजनों का सम्मान किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। फैशन ब्रांड कॉब इटली के उदघाटन अवसर पर मौजूद रहे क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अतिथि रूप में शामिल हुए शहीदों के परिजनों का किया गया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पहले दिन बड़ी संख्या में पहुंचे कस्बेवासी, लिया उदघाटन ऑफर का लाभ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शोरूम में उपलब्ध है सम्पूर्ण रेंज, खरीददारी कर हो रहा है शहरी मॉल में खरीददारी का अनुभव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शहर में शुरू हुआ पहला ब्रांडेड़ शोरूम, लोगों में खरीददारी का उत्साह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मेट्रो सिटी का अनुभव कर रहें है नागरिक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पहले ही दिन उमड़ी भीड़, ब्रांडेड की पसंद वाले युवा पहुंच रहें शोरूम पर।श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सजा शोरूम।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कम्पनी का विशेष ऑफर, दो की खरीद पर चार फ्री।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कम्पनी का विशेष ऑफर, दो की खरीद पर चार फ्री।