






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अप्रेल 2023। गांव सेरूणा में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोर द्वारा पार कर ले जाने का मामला सामने आया है। वार्ड 6 निवासी 52 वर्षीय रेखाराम पुत्र रेवंतराम मेघवाल ने सेरूणा थाने में मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि 9 अप्रेल की रात उसने अपने घर के आगे मोटरसाइकिल खड़ी की और जब सुबह उठा तो मोटरसाइकिल अपनी जगह से गायब मिली। परिवादी ने आस पास पता किया परंतु बाइक का कुछ पता नहीं चल सका तो उसने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए बाइक बरामद करवाने की अपील की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई राजकुमार को सौंप दी है। बता देवें इससे पूर्व भी वार्ड 9 में 5 अप्रेल को एक घर के ताले तोड़कर चोरों ने नगदी, गहने चोरी कर लिए थे।




