May 21, 2026
008

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अप्रेल 2023। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज और कल हल्की बरसात की संभावना रहेगी। श्रीडूंगरगढ़ अंचल में सोमवार शाम को ही बादल छाने लगे जो अब गहरे हो रहें है। विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए जोधपुर व बीकानेर संभाग में हल्की बरसात की संभावानाएं जताई है। खेतों में कटाई कार्य चल रहा है और ऐसे में बादल छाने से किसानों की चिंताए बढ़ गई है। बता देवें पूर्व में भी क्षेत्र के किसानों को भारी नुकसान बेमौसम की बरसात व ओलावृष्टी से हुई है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। छाने लगे है काले बादल, हल्की बरसात की जताई विभाग संभावना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आडसर बास में लिया फोटो।