






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अप्रेल 2023। राजस्थान पुलिस दिवस पर आरपीएस दिनेश कुमार परिहार का श्रीडूंगरगढ़ वासियों ने आज भव्य व भाव भरा अभिनंदन किया है। विश्वकर्मा भवन में आयोजित समारोह के अध्यक्ष बजरंगलाल ओझा, पूर्व भाजपा देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत सहित दिनेश कुमार ने भारत माता के पूजन से कार्यक्रम प्रारंभ किया। दिनेश कुमार अब विभागीय पद्दोन्नति के बाद अभय कमान सेंटर में एडिशनल एसपी के रूप में सेवाएं देंगे। मंच पर पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, किसान संघ के पूनमचंद नैण, भाजपा नेता बृजलाल तावनिया, बीसूका सदस्य विमल भाटी, पार्षद सोहनलाल ओझा, डेलवा डालूराम, पूर्व प्रधान रामलाल मेघवाल, भाजपा के हेमनाथ जाखड़ उपस्थित रहें। आयोजक रमेश शर्मा ने आरपीएस दिनेश को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये कर्म का सम्मान है और दिनेश ने 13 सरकारी नोकरियों में चयन हासिल किया है और समाज में आज अपनी श्रेष्ठ सेवाएं पुलिस अधिकारी के रूप में दे रहें है।
विधायक ने दिया स्मृति चिह्न।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समारोह में विधायक गिरधारीलाल महिया ने एडिशनल एसपी को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। महिया ने पद्दोन्नति पर एडिशनल एसपी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनता सेवा को याद रखती है और पुलिस में रहकर ऐसी जनसेवा का करना प्रेरणीय है।
दिया एडिशनल एसपी ने संदेश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एडिशनल एसपी दिनेश परिहार ने युवाओं को पथभ्रष्ट नहीं होकर कड़ी मेहनत करने का संदेश दिया। उन्होंने युवा पीढ़ी को माता पिता का सदैव सम्मान करने का कहते हुए कहा विद्या ही सबसे बड़ा धन है और विद्या से दशा और दिशा में परिवर्तन किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से हेलमेट पहनने और स्पीड को कंट्रोल रखने की सलाह दी। उन्होंने श्रीडूंगरगढ़ के अभिभावकों से बच्चों को फोन की बीमारी से दूर रखने, आपराधिक ग्रुपों से दूर रखने का आह्वान किया। युवाओं को नशे से दूर रहने की सीख दी। परिहार ने श्रीडूंगरगढ़ वासियों का आभार जताया।
इन्होंने दी विचार अभिव्यक्ति।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समारोह में श्रीडूंगरगढ़ वासियों की ओर से आरपीएस दिनेश का क्षेत्र में दी गयी सेवाओं के लिए गणमान्य नागरिकों ने विचार अभिव्यक्ति देते हुए उनका आभार व्यक्त किया। प्रभावी मंच संचालन व्याख्याता राजू शर्मा ने किया। समारोह के आयोजक रमेश शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया तथा सभी का धन्यवाद पोकरमल शर्मा ने किया।
आरपीएस की माता का किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दिनेश कुमार की माता गीता देवी पुत्र के अभिनंदन समारोह में पहुंची तो समारोह में उपस्थित महिलाओं ने उनका फूलमालाएं पहना कर सम्मान किया। माता ने गदगद भाव से सभी का आभार व्यक्त किया।
मौजिज नागरिकों ने किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सभी मंचासीन अतिथियों ने आरपीएस दिनेश का सम्मान किया। समारोह में रेलवे अधिकारी राजेन्द्र सोनी, प्रधानाचार्य आदूराम जाखड़, प्राचार्य राजीव श्रीवास्तव, लीलाधर शर्मा, चिकित्सक ओमप्रकाश स्वामी, पोकरमल तावनिया, ओमप्रकाश तावनिया, पटवारी सीताराम सहारण, सीए रवि शर्मा, एडवोकेट रणवीरसिंह खीची, आपणो गांव सेवा समिति अध्यक्ष मनोज डागा, मदन सोनी, वीएचपी के भंवरलाल दुगड़, व्यापार मंडल से पवन राठी, अणुव्रत समिति अध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी, संदीप पांडिया, रामलाल जाखड़, हरिओम तावनिया, राजेन्द्र स्वामी, ओमप्रकाश कालवा, श्याम सारस्वत, संतोष बोहरा, महेश माली, रामप्रताप जाखड़, नवरत्न सारस्वत, भवानी शंकर तावनिया, भरत सुथार, भवानी शंकर सिद्ध, जयचन्द कायल, शिवप्रकाश तावनिया, कन्हैयालाल सारस्वा, हंसराज माली, कैलाश सारस्वा, सुरेंद्र चुरा, पवन गुरावा, ताहिर अहमद काजी, विक्रम सिंह कोटडिया, भंवरलाल मोर, किशनलाल, इन्द्रचंद, ओशो जिज्ञासु सिद्ध, रामुनाथ जाखड़, मदन सारस्वा, मुरली शर्मा, जयचन्द कायल, राज सर, रिछपालसिंह, कुम्भाराम घिंटाला, सुनील सारस्वत, महावीर सारस्वत सहित अनेक मौजिज नागरिकों ने अभिनंदन किया।








