






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अप्रेल 2023। आज सिखवाल समाज ने विधायक गिरधारीलाल महिया का सम्मान किया। समाज के मौजिज नागरिकों ने एकत्र होकर महिया को ऋृंग ऋषि का चित्र भेंट कर उन्हें साफा व फूलमालाएं पहनाई। समाज के अध्यक्ष हरि प्रसाद सिखवाल ने कहा कि विधायक महिया द्वारा क्षेत्र में करवाए गए अनेक विकास कार्यों को देखते हुए समाज के नागरिकों ने उनका अभिनंदन किया है। हम श्रीडूंगरगढ़ के विकास को एक नई दिशा देने के लिए महिया के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते है। समाज ने विधायक से ऋषि ऋृंग के मंदिर निर्माण के लिए भूमि आंवटन करवाने की मांग भी की। इस दौरान महिया ने सिखवाल समाज का आभार जताते हुए युवाओं से शिक्षित होने व सामाजिक कुरीतियों को दूर करने व समाज उत्थान में समय योगदान देने की बात कही। सम्मान समारोह में प्रेम सिखवाल, महेश सिखवाल, गोरधन सिखवाल, अरुण सिखवाल, मानाराम सिखवाल, पवन सिखवाल, हुलाश सिखवाल, रतनलाल सिखवाल, रामानंद सिखवाल, गिरिराज सिखवाल, रामेश्वर सिखवाल, बिरमाराम सिखवाल, देवाराम सिखवाल, विनोद सिखवाल, जगदीश सिखवाल, विनोद सिखवाल, उपवन, रमेश कुमार, मुकेश कुमार सहित अनेक समाज बंधु मौजूद रहें।









