






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अप्रेल 2023। कांग्रेस सरकार जन कल्याण का जो दिखावा कर रही है उसे जनता पूरी समझ रही है। आगामी चुनाव में जनता कांग्रेस को जवाब देगी। जयपुर में आतंकी हमलावरों के प्रति सरकारी सहानुभूति को जनता ने देखा है और पीड़ितों परिवारों के साथ आमजन खड़ा है। ये बात भाजपा नेता ताराचंद सारस्वत ने आज बीकानेर में आयोजित जनाक्रोश के लिए रवाना होते समय कार्यकर्ताओं से कही। सारस्वत ने कहा कि कांग्रेस के कारनामे जनता के सामने आ गए है और सरकार अनेक मोर्चों पर पूरी तरह से विफल साबित हुई है। कांग्रेस सरकार के खिलाफ आज बीकानेर में भाजपा का जनाक्रोश घेराव है और श्रीडूंगरगढ व देहात से बड़ी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता बीकानेर रवाना हुए है। सारस्वत ने दावा किया कि 145 छोटी गाड़ियां तथा करीब एक दर्जन बसों से श्रीडूंगरगढ़ से बीकानेर कार्यकर्ता पहुंच रहें है।






