May 20, 2026
WhatsApp Image 2023-04-23 at 4.33.31 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अप्रेल 2023। यह शाश्वत सत्य है कि प्रत्येक व्यक्ति का शरीर नाशवान है लेकिन व्यक्ति का व्यक्तित्व अपने विचारों से अमर हो जाता है। ऐसा ही अमरत्व प्राप्त किया वामपंथी विचारक रेंवतमल नैण ने। यह बात कही क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक संगठनों, राजनैतिक दलों से जुडे प्रबुद्ध लोगों ने। और मौका था नैण की दूसरी पुण्यतिथि पर विधायक जनसेवा केन्द्र प्रांगण में आयोजित श्रृद्धांजलि सभा का। सभा में विधायक गिरधारीलाल महिया, पूर्वप्रधान दानाराम भामूं, साहित्यकार श्याम महर्षि, पूर्व प्रधान भागूराम सहू, सामाजिक कार्यकर्ता तुलसीराम चौरडिया, वरिष्ठ अधिवक्ता भरतसिंह राठौड़ आदि ने दिवंगत नैण के साथ बिताए संस्मरणों को साझा किया एवं उनके विचारों को आत्मसात करने से उनका व्यक्तित्व और मार्गदर्शन सदैव साथ रहने की बात कही। पुष्पांजलि से शुरू हुए इस कार्यक्रम का समापन दो मिनिट के मौन के साथ संपन्न हुआ एवं कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष नारायणनाथ सिद्ध, उपप्रधान प्रतिनिधि मालाराम नैण, सरपंच हेतराम गोदारा, मोडाराम महिया, सुनील टेऊ, पूर्व सरपंच रतनसिंह राठौड़, भंवरलाल बाना, मोडाराम तर्ड, नत्थूनाथ मंडा, जगमालसिंह राजपुत, किशनसिंह सोलंकी, राजेश भादू, रामप्रताप जाखड़, दिलिप इंदौरिया, भागीरथ खिलेरी, लालनाथ कलवाणियां, शिशपाल गोदारा, प्रहलाद भामूं, गौरव टाडा सहित बड़ी संख्या में मुख्य लोग उपस्थित रहे।