May 20, 2026
WhatsApp Image 2023-04-23 at 5.46.37 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अप्रेल 2023। क्षेत्र में मुख्यमंत्री के दौरे से पहले सभी विभागों में सक्रियता है एवं किसी भी प्रकार के संभावित विरोध को रोकने के लिए लंबीत कार्यों को पूर्ण करवाने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि भी सक्रिय हो गए है। ऐसे ही प्रयासों में विधायक गिरधारीलाल महिया ने रविवार को विद्युत निगम के एमडी से फोन पर वार्ता की एवं मुख्यमंत्री के दौरे से पहले लंबीत कार्यों को पूर्ण करवाने को कहा। विधायक महिया ने बताया कि क्षेत्र में इदंपालसर व बींझासर विद्युत फीड़र फीडर विभाजन के लिए टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद भी वर्क आर्डर जारी करने में विलंब किया जा रहा था। रविवार को वार्ता के बाद निगम द्वारा सोमवार को वर्क ऑर्डर जारी कर संबंधित फर्म को इंदपालसर फीडर के लिए 15.5 किलोमीटर व बींझासर फीडर के लिए 24 किलोमीटर विद्युत लाईन बिछाने के आदेश दिए जाएगें। इससे आगामी गर्मी के मौसम में विद्युत समस्याओं से निजात मिलेगी। इसके अलावा विधायक महिया ने धीरदेसर चोटियान जीएसएस को जल्द शुरू करने एवं श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में स्वीकृत नवीन 33/11 केवी जीएसएसों का निर्माण शुरू करने के निर्देश निगम एमडी को दिये है।