






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अप्रेल 2023। सड़कों पर ओवरलोड दौड़ते डंपर अक्सर राहगीरों को नजर आते है। आज हाइवे पर खनन विभाग ने कार्रवाई करते हुए स्टोन डस्ट से भरे तीन डंपरों को खनन विभाग ने जब्त कर लिया है। अधिकारी सोनिया ने बताया कि कम रॉयल्टी पर्ची बनाकर ओवरलोड माल लेकर जा रहें तीन डंपरों को जब्त किया गया। विभाग ने 1 लाख 7 हजार रूपए प्रति वाहन जुर्माना लगाया है। जुर्माना भरने पर ही वाहनो को छोड़ा जाएगा और तीनों वाहनों को पुलिस थाने में खड़ा करवा दिया गया है।




