May 20, 2026
008

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अप्रेल 2023। श्रीडूंगरगढ़ में आज सूडसर, रिड़ी, मोमासर व सोनियासर मिठिया व श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका व पंचायत समिति में स्थाई राहत शिवरों का उद्घाटन किया गया है। वहीं दुलचासर व बेनीसर व उपखंड कर्यालय में दो दिवसीय शिविर प्रारंभ हुए है। प्रशासन में शिविरों के आयोजन को लेकर उत्साह है और नागरिकों में भी शिविरों की ही चर्चा है। शिविर स्थलों पर मेलों का सा माहौल नजर आ रहा है।

महिया ने किया आह्वान, चौधरी ने दी योजनाओं की जानकारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गहलोत सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं का हमारे क्षेत्र की जनता भरपूर लाभ उठाए और महंगाई राहत शिविरों में पहुंच कर अपना पंजीकरण जरूर करवाएं। ये आह्वान विधायक गिरधारीलाल महिया ने गांव दुलचासर में प्रारंभ दो दिवसीय महंगाई राहत शिविर के उद्घाटन पर किया। महिया ने फिता काटकर प्रशासन से जनता का काम करने की बात कही। महिया ने बिजली विभाग व जलदाय विभाग के आला अफसरों के नहीं आने पर नाराजगी भी जताई। यहां उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी ने जनउपयोगी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी 10 योजनाओं का लाभ लेने के लिए नागरिकों को रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है। चौधरी ने गैस सिलेंडर योजना, नि:शुल्क घरेलू बिजली योजना, कृषि कनेक्शन पर 2000 यूनिट की मूफ्त बिजली योजना, अन्नपूर्णा पैकेट योजना, नरेगा में जॉब कार्ड में 125 दिन का काम पाओ योजना, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, चिंरजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना, कामधेनु पशु बीमा योजना का लाभ शिविरों के माध्यम से दिए जाने की बात कही। चौधरी ने कहा कि प्रशासन द्वारा जनता के अधिक से अधिक कार्य करने के पूरे प्रयास किए जाएंगे। उद्घाटन में यहां विकास अधिकारी रामचंद्र जाट, तहसीलदार राजवीर कड़वासरा, नायब तहसीलदार रतनलाल, भव्य कटारिया, बृजमोहन मूंड सहित पूरी प्रशासनिक टीम मौजूद रही। पंजीकरण करवाने के लिए यहां ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिजली विभाग व जलदाय विभाग के खिलाफ महिया ने नाराजगी जताई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पंजीकरण करवाने दुलचासर में उमड़ी भीड़।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक महिया ने किया उद्घाटन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अनेक विभागों के अधिकारी व कार्मिक पहुंचे।