






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अप्रेल 2023। आज तापमान में गिरावट से क्षेत्र वासियों ने गर्मी से कुछ राहत महसूस की है वहीं मौसम विभाग ने 20 जिलों में आंधी के साथ बरसात का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार दक्षिण पूर्वी राजस्थान में एक सिस्टम 26 अप्रेल से एक्टिव हो रहा है। इस सिस्टम से 27 व 28 अप्रेल को आंधी के साथ बरसात होगी। विभाग ने अजमेर , बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़ , कोटा, प्रतापगढ़, राजसमन्द, सवाई माधोपुर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, बाड़मेर, जालोर, जोधपुर, नागौर, पाली में आंधी बरसात का येलो अलर्ट जारी किया है। बता देवें बीकानेर चुरू क्षेत्र में तापमान में गिरावट से आमजन को राहत मिली है।



