






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अप्रेल 2023। आगामी 29 अप्रेल को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत श्रीडूंगरगढ़ के गांव गुसाईंसर बड़ा में पहुंचेगे और प्रभा ओझा राजकीय चिकित्सालय का लोकार्पण करेंगे। आज क्षेत्रीय विधायक गिरधारीलाल महिया गांव गुसाईंसर बड़ा पहुंचे और गांव में हैलीपैड के निर्माण के लिए जगह चिन्हित कर अधिकारियों को निर्माण के निर्देश दिए है। वहीं विधायक महिया ने बिजली, पीएचईडी व पीडब्ल्यूडी विभाग के आला-अधिकारियों से भी गुसांईसर बड़ा सहित आसपास के गांवों की मूलभूत समस्याओं का त्वरित समाधान करने के लिए निर्देशित किया और अधूरे कार्यों को पूर्ण करने की बात कही। इस दौरान बिजली एक्सईएन भूराराम सहित अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारी व ग्रामीण मौजूद रहे।






