






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 अप्रैल 2023। क्षेत्र के आस पास की बड़ी खबर के रूप में बीकानेर बाईपास पर नापासर फांटे पर बस और ट्रक की भिड़ंत की सामने आ रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बारातियों से भरी बस बीकानेर-जोधपुर बाईपास पर हाइवे को क्रॉस कर रही बस को हाइवे से तेज गति से गुजर रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर में बस में सवार 18 जने घायल हुए जिन्हें बीकानेर पीबीएम पहुंचाया गया। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल, जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम, पीबीएम अधीक्षक डॉक्टर गुंजन सोनी भी पीबीएम पहुंचे और हताहतों की जानकारी ली। गनीमत रही कि टक्कर में घायल हुए सभी लोगों की स्थिति गम्भीर नही है।




