May 20, 2026
IMG-20230430-WA0010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 अप्रैल 2023। नेशनल हाइवे पर हादसे हर दिन हो रहे है। शनिवार देर रात एक दिल्ली नम्बरो की कार नेशनल हाइवे पर गांव लखासर के पास आगे चल रही ट्रक में पीछे से घुस गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार लखासर से 3 किलोमीटर बीकानेर की और हुए इस हादसे में कार में सवार दो जने घायल हो गए। जिन्हें लखासर टोल की इमरजेंसी टीम ने संभाला और एम्बुलेंस से बीकानेर पीबीएम पहुंचाया। हादसे का कारण ओवरस्पीड बताया जा रहा है और गाड़ी नियंत्रित नही होने के कारण ट्रक में पीछे से जा गिरी। मौके पर शेरुणा थाने से पुलिस कर्मी श्रवण कुमार भी मौके पर पहुंचे।