May 21, 2026
008

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 मई 2023। क्षेत्र के गांव सोनियासर शिवदानसिंह, कुनपालसर व सोवा में पशु उपकेन्द्र खोले जाएंगे। तीनों ग्राम पंचायतों के सैंकड़ो पशुपालकों को इससे बड़ी राहत मिल सकेगी। इन गांवो सहित आस पास के गांवो में भी पशु संबंधी समस्याओं व बीमारियों में राहत मिल सकेगी। विधायक गिरधारीलाल महिया ने जानकारी देते हुए बताया कि तीनों ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों व पशुपालकों द्वारा ये मांग की जा रही थी जिसपर राज्य सरकार से मांग की गई और सरकार ने आज स्वीकृतियां जारी कर दी है। महिया ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया का आभार जताया। ग्राम पंचायतों के सरपंचों सहित मौजिज ग्रामीणों ने विधायक का आभार जताया है।