May 20, 2026
008

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 मई 2023। तहसील मुख्यालय के निकटवर्ती गांव जैसलसर में दो ट्यूबवेल है और दोनों ही करीब 20 दिन से खराब है। ग्रामीण आज जलदाय विभाग पहुंचे और जमकर हंगामा किया है। मौके पर पुलिस भी पहुंची और युवाओं से समझाईश की। ग्रामीणों ने बताया कि अभयसिंह पूरा के मार्ग पर स्थित ट्यूबवेल 25 दिन से व दूसरा ट्यूबवेल 20 दिन से खराब है। दोनों में ही मोटर जल गई है जिससे सप्लाई पूरी तरह से ठप्प पड़ी है। गांव के घरों में पेयजल किल्लत से जूझते परिवार बेहाल हो गए है। बेसहारा पशुओं के लिए मुश्किल से पानी की व्यवस्था की जा रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारियों को कई बार कहने के बावजूद सुनवाई नहीं कि जा रही है। यहां गांव से मनीष गिरी, विक्रमसिंह शेखावत, राज सिंह, ओम सिंह अशोक सिंह, वासुदेव शर्मा, शेर सिंह, परमेश्वर मेघवाल, संदीप सिंह, नवरत्न सिंह, शिवगिरी, किशन गिरी, अशोक सिंह अनेक ग्रामीणों के साथ विभाग पहुंचे और जमकर खरी खोटी सुनाई। मौके पर भाजपा नेता बृजलाल तावनिया, मांगीलाल गोदारा, लकेश चौधरी सहित युवामोर्चा के अध्यक्ष महेंद्र राजपूत, महामंत्री किशन पुरी व योगेश सारस्वत, उपाध्यक्ष भवानीसिंह बिका व अनेक ग्रामीण मौजूद रहें। जलदाय विभाग ने आज ही मोटर देने व लगवाने का आश्वासन दिया है तो मामला शांत हुआ है। वहीं विधायक गिरधारीलाल महिया ने मामले में दखल देते हुए जैसलसर के लिए नया मोटर पंप सेट उपलब्ध करवाने की बात कही है जिससे ग्रामीणों को राहत मिल सके।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अभयसिंह पूरा मार्ग पर स्थित ट्यूबवैल 25 दिनों से खराब है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीणों के साथ भाजपा नेता पहुंचे जलदाय विभाग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवाओं ने विभाग को सुनाई खरी खोटी।