






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 मई 2023। हाइवे पर खाखी धोरा के पास एक मोटरसाइकिल सवार ने राहगीर को टक्कर मार दी। पास से गुजर रहें कांग्रेसी नेता केसराराम गोदारा ने मानवीयता दिखाते हुए घायल को अस्पताल पहुंचाया है। चिकित्सकों ने घायल धोलिया निवासी ओमप्रकाश का उपचार प्रारंभ कर दिया है। घायल ने बताया कि वह अपने काका के खेत से खुद के खेत जा रहा था। तभी पीछे से टक्कर मार कर मोटरसाइकिल सवार मौके से फरार हो गए।




