






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 मई 2023। नेता प्रतिपक्ष की अगुवाई में कांग्रेसी आज पालिका भवन पहुंचे और ईओ रामचंद्र जाट से कस्बे की बिगड़ी हुई सफाई व्यवस्था दुरस्त करवाने की मांग की। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख के साथ प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा पूर्व नेता प्रतिपक्ष राधेश्याम सारस्वत, पार्षद हीरालाल, श्यामसुंदर दर्जी, दाऊद काजी, राजू माली, संजय करनानी, सत्यनारायण, जगदीश गुर्जर भी मौजूद रहे। ईओ रामचंद्र जाट ने जनप्रतिनिधियों को शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया व कार्मिकों की बैठक बुलाकर सफाई व्यवस्था दुरस्त करने के निर्देश दिए। जाट ने दिन में जलती स्ट्रीट लाइट्स को बंद करने व अंधेरे में डूबी गलियों में रोशनी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
सेरूणा थाने में जवानों ने बेजुबानों के लिए टांगे पालसिये।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेरूणा पुलिस थाना प्रांगण में बेजुबान पक्षियों के पानी पीने की व्यवस्था के लिए पाळसिये लगाए गए है। थानाधिकारी रामचंद्र ढ़ाका के नेतृत्व में सेरूणा थाने के जवानों ने थाना परिसर में कई जगहों पर पाळसिये बांधे एवं रखें। इस दौरान पुलिस जवानों ने पाळसियों को नित्य साफ-सफाई करने के साथ इनमें पानी भरकर रखने का संकल्प भी लिया।



