May 20, 2026
IMG-20230504-WA0013

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 मई 2023। कांग्रेस सरकार के वर्तमान कार्यकाल के अंतिम बजट के रूप में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र को व्यापक योजनाएं दी है। बजट भाषण का अब पूरे राज्य में लागू करने का कार्य भी अब युद्ध स्तर पर हो रहा है। बजट घोषणाएं लागू करने के क्रम में राज्य भर में अरबों रुपये की लागत से सड़कों की वित्तीय एंव प्रशासनिक स्वीकृतियां जारी कर दी गई है। इन स्वकृतियों में श्रीडूंगरगढ़ में 10 करोड़ की लागत से 47 किलोमीटर सड़कों के नवीनीकरण और नई सड़कों की स्वीकृतियां जारी हुई और इसी क्रम में तीन हाइवे को जोड़ने वाली क्षेत्र के महत्वपूर्ण सड़क एमडीआर सड़क के लिए भी 15 करोड़ रुपये जारी किए गए है। विधायक गिरधारी महिया ने बताया कि एमडीआर सड़क में लिखमीसर उतरादा से इंयारा फांटा तक का 15 किलोमीटर का हिस्सा 15 करोड़ की लागत से नवनिर्मित होगा। इनके अलावा भी विधायकों से लिये गए प्रस्तावों के अनुसार 10 करोड़ की लागत से 47 किलोमीटर की सड़कें बनाई जा रही है। इन सभी 25 करोड़ की सड़कों के टेंडर जल्द से जल्द करवा कर निर्माण कार्यो को पूर्ण करवाया जाएगा। विदित रहे कि एमडीआर सड़क के माध्यम से लाडनूं-सुजानगढ़ हाइवे, बीदासर-नोखा हाइवे, नेशनल हाइवे 11 और श्रीडूंगरगढ़-कालू हाइवे को आपस मे जोड़ा जाएगा। इस डबल से अधिक चौड़ी इस सड़क से इन चारों हाइवे के बीच बसे अनेकों गांवो के हजारों ग्रामीणों को सुगह यातायात की सुविधा मिल सकेगी। क्षेत्र में दक्षिण से उत्तर की और यह मुख्य सड़क बन जाएगी। क्षेत्रीय विधायक गिरधारी लाल महिया ने इन 25 करोड़ रुपयों की वितीय स्वीकृतियों के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया है।